छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने जीत का किया दावा, कहां देश की इच्छा नरेंद्र मोदी ही बने दोबारा प्रधानमंत्री

पत्रकारों के तीखे सवालों के आगे अरुण साव असहज दिखे तब हर बार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मोर्चा संभाला

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार दोपहर भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। साव ने कहा कि भाजपा की सरकार में गांव, गरीब, किसान सभी का विकास हुआ है। मैं बिलासपुर से चुनाव लड़ने जा रहा हूँ। शहर को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट को चालू कराना मेरा उद्देश्य रहेगा। रेलवे का विस्तार किया जाएगा, आरआरबी को आरंभ करने और शहर के विकास के लिए काम करूंगा। साव ने कहा कि गर जनता उन्हें चुन कर लोकसभा में जीत दिलाती है तो अवश्य ही जनता की मांग के हिसाब से कार्य होंगे। साव ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां अवश्य रूप से भारत की जनता के हित में है। अगर जनता फिर से मौका देती है तो ज़रूर हम फिरसे एक बार काम करके दिखाएंगे। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने राहुल गांधी के न्यूनतम आय योजना पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उनकी इस योजना पर उनके ही चहेते अर्थशास्त्री पी चिदंबरम और रघुराम राजन कहते हैं कि बिना टैक्स का बोझ लादे यह योजना नहीं चलाई जा सकती। कांग्रेस में ही योजना को लेकर काफी विरोधाभास है और यही इस योजना की सच्चाई है। शराबबंदी के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को की आलोचना की। प्रत्याशी अरुण साव् और अमर अग्रवाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सांसद के 5 साल के कार्यकाल में कई काम हुए हैं और कई काम इसलिए अधूरे हैं क्योंकि 5 साल की समय सीमा में उन्हें कर पाना संभव नहीं हुआ ।

इसके लिए अधिक समय की आवश्यकता थी, इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बिलासपुर का सांसद उन अपेक्षाओं को अवश्य पूरा करेगा। बिलासपुर प्रत्याशी ने हवाई सेवा पर खासा जोर दिया। साथ ही निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी जैसे मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार करने की बात उन्होंने कही। इस दौरान यह सवाल भी उठा कि मौजूदा सांसद लखनलाल साहू का टिकट क्यों कटा। जिस पर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता यह निर्णय लेते हैं और पूरी पार्टी इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनके काम के नाम पर चुनाव लड़ रही है ।पूरे देश में मोदी जी के प्रति गहरी आस्था है, इसलिए एक बार फिर नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान पत्रकारों में सवाल करने की होड़ सी मची रही। जिस वजह से भी अधिकांश सवालों के जवाब नहीं दिए गए।

लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित इस प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी अरुण साव, क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, सांसद लखनलाल साहू विधायक पुन्नूलाल मोहले डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी रजनीश सिंह भूपेंद्र सवन्नी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे महापौर किशोर राय और शहर भाजपा से अनेक नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कई बार पत्रकारों के तीखे सवालों के आगे अरुण साव असहज दिखे तब हर बार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मोर्चा संभाला ।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...