बिलासपुर

हीट स्ट्रोक मौत:- बिलासपुर जिले में भीषण गर्मी की चपेट में आने से 2 और मौतें, अब तक 6 ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। जहाँ लू से मौत का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में लू से दो और लोगो की मौत हुई है। पहला मामला परसदा (बोदरी) यातायात नगर वार्ड क्रमांक 9 से सामने आया है। जहां रोजी मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई है बताया जा रहा है कि सन्नी कौशिक की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ी थी। एक दिन आराम के बाद भी उसकी तबीयत ठीक नही हुई।

जिसके बाद परिजनों ने शनिवार को उसे गम्भीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर शनिवार को रेल्वे स्टेशन परिसर में एक भिक्षुक ने भी दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग जो काफी समय से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था। जो शनिवार को रेल्वे स्टेशन परिसर में बदहवास हालत में पड़ा हुआ था।

जब आसपास के लोगो की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल डायल 112 को इसकी सूचना दी। जिन्होने बुजुर्ग को जिला अस्पताल तक पहुंचाया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो गर्मी के वजह से ही भिक्षुक बुजुर्ग की मौत हुई है। बहरहाल दोनो मामले में जिला और सिम्स हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किया गया है। आपको बता दे जिले में पड़ रहे भीषण गर्मी के चपेट में लोग आकर अपनी जान गवा रहे हैं यह सिलसिला बीते कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ रहा है जहां आए दिन हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर लोगों की मौत हो रही है। जिसको लेकर शासन प्रशासन की सभी कवायदे ना काफी साबित हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...