बिलासपुर

शासन स्तर से जारी हुआ आदेश, हाई रिस्क मेडिकल स्टॉफ को 14 दिनों का क्वारंटाइन और आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य…..हॉस्पिटल प्रभारियों को करना होगा पालन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिम्स के कोरोना वारियर्स की मांग को लेकर संचालनालय चिकित्सा शिक्षा द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए आदेश जारी किया गया है। जिसमे कोरोना ओपीडी सहित हॉस्पिटल में कार्य करने वाले सभी कोरोना वारियर्स की क्वॉरेंटाइन अवधि सहित आरटी पीसीआर जांच को लेकर पूर्व के निर्देशो पर आंशिक संशोधन किया है। संचालनालय द्वारा प्रदेश के समस्त कोविड हॉस्पिटल प्रभारियों सहित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय रायपुर, बिलासपुर,जगदलपुर, राजनांदगांव,अम्बिकापुर को निर्देश जारी किया गया है। जिसमे हॉस्पिटल में हाई रिस्क में कार्यरत् मेडिकल स्टाफ को 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन के साथ आरटी पीसीआर टेस्ट करने कहा गया है।

तो वही लो रिस्क एरिया में काम करने वाले मेडिकल स्टाफ को 7 दिनों तक क्वॉरेंटाइन करने कहा गया है। तो वही उन्हें क्वॉरेंटाइन अवधि में 5 वे दिन आरटी पीसीआर जांच करने आदेशित किया है, वही स्टाफ के क्वॉरेंटाइन अवधि के 7 वे दिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मेडिकल स्टॉफ को वापस ड्यूटी पर आने का संशोधित आदेश जारी किया है। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी मेडिकल स्टॉफ में यदि कोरोना के कोई लक्षण दिखाई देते है तो उनकी आरटी पीसीआर जांच तुरंत भी कराई जा सकती है। आपको बता दे पूर्व में सिम्स के मेडिकल स्टाफ को 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन नही करने के साथ आरटी पीसीआर जांच नही होने के कारण विरोध जताया गया था। जिसको लेकर डीन सहित जिले कलेक्टर से कोरोना जांच की मांग की गई थी। जिसके बाद भी सिम्स प्रबंधन ने नियमो का हवाला देकर अपने हाथ खड़े कर दिए थे। उक्त मामले को मीडिया द्वारा उठाया गया था। जिससे स्वास्थ्य विभाग की खूब आलोचना हुई थी। तब जाकर हैल्थ डिपार्टमेंट ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए आदेश जारी किया है। इस नये आदेश का सभी मेडिकल स्टॉफ ने स्वागत किया है। इस नये आदेश से अब विभाग के सभी कर्मचारी खुश नजर आ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...