रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में अब भी जारी है कोरोना का कहर, मंगलवार को 1724 नए पॉजिटिव मरीज़ो की पहचान…..कुल संक्रमितों का आंकड़ा 200000 के करीब

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 1724 केस सामने आए है। जिनमे सबसे अधिक 219 मरीज कोरबा जिले से मिले है। तो वही जांजगीर से 182, रायगढ़ 190, रायपुर 143, राजांदगांव 91, बिलासपुर 83, बालोद 101, कोंडागांव 53, बलौदाबाजार 48, धमतरी 44, दुर्ग 140, गरियाबंद 33, कोरिया 31, कांकेर 36, सरगुजा 19, मुंगेली 40, बस्तर 47, महामसुंद 25, बेमेतरा 24, सूरजपुर 19, दंतेवाड़ा 51, सुकमा 16, जशपुर 6, बीजापुर 6, बलरामपुर 19, गौरेला-पेंड्रा-11, नारायणपुर 12 और अन्य राज्यों से 03 मरीज शामिल हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 192237 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है, कि शनिवार को प्रदेश के 1524 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जबकि अब भी प्रदेश में अब भी 22090 मरीज एक्टिव है। जिनका सघन उपचार जारी है। वही बीते 24 घन्टो में 8 मरीजो की मौत हुई है। जिनमे रायपुर ,जांजगीर और रायगढ़ से दो सहित बलौदाबाजार,बेमेतरा से एक एक मरीज शामिल है। जिनके साथ अब तक कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 2266हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...