बिलासपुर

पुलिस के हत्थे चढ़े 3 बाइक चोर…कब्जे से 3 बाइक बरामद, हिर्री और सकरी पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार को बाइक चोरी के मामले में सकरी और हिर्री पुलिस को सफलता मिली है। जहा तीन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के तीन बाइक जब्त कर किए है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 जून 2022 को सिचांई कालोनी निवासी अजय सिंह की बाइक क्रमांक सीजी 12 ए.के. 5538 की सकरी बाजार से चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच हालहि में मुखबीर से सूचना मिला कि पेण्डारी निवासी संजय कुर्रे एक मोटर सायकिल मे गांव में घुम रहा है। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर मौके पर दबिश दी तो आरोपी संजय कुर्रे के पास ही चोरी हुई बाइक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी तरह हिर्री को मुखबिर से सूचना मिली की हिर्री के आसपास दो व्यक्ति बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जिसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की तो खरकेना निवासी लक्ष्मीनारायण साहू और बोडसरा निवासी त्रिदेव उर्फ मोनू कौशिक ने बाइक क्रमांक सीडी डिलक्स क्रमांक CG 10 वाई 3445 और एक्ससीडी क्रमांक CG 10 ईडी 3785 को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के बताए जगह से चोरी की हुईं बाइक को बरामद कर लिया है। वही दोनो ही मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...