मस्तूरी

फिर क्वारंटाइन सेंटर में खाने को लेकर हुआ हंगामा, भूखे पेट सोना पड़ा प्रवासियों को….की गई शिकायत

उदय सिंह

मस्तूरी- विकासखंड के प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर क्वारंटाइन सेंटर में खाने को लेकर जूझना पड़ रहा है। स्तरहीन खाने की सप्लाई मजदूरों को की जा रही है वही मजदूरों के सवाल उठाने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर में शासकीय भगत सिंह स्कूल को बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में बीती रात मजदूरों को भूखे पेट ही सोना पड़ा जिसकी वजह खराब भोजन का वितरण है। मिली जानकारी के अनुसार क्वारंटाइन सेंटर में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा दोपहर के पकाए खाने को पॉलीथिन में पैक कर भेजा गया था,

जो खाने लायक नही था, जब प्रवासी मजदूरों ने इसका विरोध किया तो उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि उक्त सेंटर में 103 प्रवासियों का रखा गया है, जिसमें बच्चें भी बड़ी संख्या में है, उन्हें बुधवार को जिस खाने की सप्लाई की गई थी वह खाने लायक नही थी। जबकि शासन स्तर से पंचायतों को खाने के नाम पर लाखों रुपए उपलब्ध कराए गए है बावजूद इसके इंसानों के साथ जानवरों से भी बुरा सलूक शर्मशार करने वाला है।

पूरी रात भूखे पेट सोना उनकी मजबूरी थी लेकिन जो इसके लिए जिम्मेदार है उनकी तो मजबूरी नही थी जिनके द्वारा सही समय मे न तो खाना दिया जा रहा है न ही खाने लायक भोजन, प्रशासन को ऐसे मामलों में तत्काल एक्शन लेने की आवश्यकता है, ताकि शासन की मंशा अनुरूप प्रवासियों को राहत मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,