अवर्गीकृत

पेट्रोल भरवाने जा रहे थे लेकिन रास्ते में हो गया मौत से सामना

डेस्क

तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक चालक को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज से ट्रक का नंबर पता चल गया, जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस ने ट्रक और ट्रक चालक का पता लगा लिया । गुरुवार सुबह नया चंदनिया पारा निवासी विकेश सिंह अपने साथी हेमंत कश्यप के साथ अकलतरा रोड के पास मौजूद पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था ।दोनों जांजगीर के शारदा चौक के पास पहुंचे ही थे कि तभी वे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए ।बाइक विकेश सिंह चला रहा था। ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर गिरे विकेश सिंह के सर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही हेमंत के सर पर भी गंभीर चोट आई है ,जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक का पता चल गया है और पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर... रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी... शिक्षिका बनी शिकार, जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत...