बिलासपुर

क्वारंटाइन सेंटर में तैनात शिक्षक पर हमला, दो दिनों पूर्व क्वारंटाइन सेंटर से छूटे ग्रामीण ने बेवजह की पिटाई….सिर पर आई गंभीर चोट

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर की ड्यूटी में तैनात शिक्षक पर दो दिनों पूर्व ही क्वारंटाइन से निकले ग्रामीण ने शराब के नशे में आकर हमला कर दिया है, जिससे शिक्षक को गंभीर चोटें लगी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मल्हार निवासी दीपक जायसवाल पिता मनसा राम जायसवाल उम्र 30 नेवारी शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक के रूप में पदस्थ है, जिसे संकुल समन्वय के द्वारा नेवारी शासकीय स्कूल में बनाएं गए क्वारंटाइन सेंटर में लोगों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 19 जून को जब शिक्षक दीपक जायसवाल क्वारंटाइन सेंटर के बाहर ड्यूटी के दौरान बैठा था तभी गाँव का ही ग्रामीण कृष्ण कुमार भैना जो दो दिनों पूर्व ही क्वारंटाइन से निकला था हाथ में डंडा लेकर वहाँ पहुँचा और बेटी के स्कालरशिप के पैसे के बारे में पूछने लगा तब दीपक ने बताया की उसकी बेटी उस स्कूल में नही पढ़ती है जहाँ वह शिक्षक है, लिहाज़ा इस बारे में उसे जानकारी नही है। इतना सुनते ही शराब के नशे में धुत्त कृष्ण कुमार भैना ने गाली गलौच करते हुए डंडे से दीपक जायसवाल के सिर पर हमला कर दिया, जहाँ से भागकर उसने अपनी जान बचाई और मल्हार चौकी पहुँचा जहाँ से उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया और प्रार्थी की शिकायत दर्ज की गई। मामले में मल्हार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294, 323, 506, 353 के तहत अपराध दर्ज किया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक…

कोरोना माहामारी के इस विकट दौर में प्रवासी लोगों से संक्रमण का खतरा दोगुना हो गया है, जिन्हें शासन द्वारा क्वारंटाइन कर संक्रमण से अन्य लोगों को बचाने प्रयास किए जा रहे है, जिसके लिए प्रदेश में हजारों की संख्या में क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए है जहाँ हजारों की संख्या में लोगों को रखा भी गया है। इन क्वारंटाइन किये गए लोगों को सेंटर में लाए जाने से लेकर उनके घर वापसी तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है, जो खुद अपनी जान जोखिम में डाल ड्यूटी निभा रहे है, उन पर इस तरह हमले की घटना निंदनीय है। सुरक्षा व्यवस्था का अभाव इस तरह की घटना की मुख्य वजह है, लिहाज़ा अब क्वारंटाइन सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना भी जरूरी हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी