बिलासपुर

पुलिस आयी एक्शन मोड में, विभिन्न प्रकरणों में हुई कार्रवाई….निर्देश के बाद थाना क्षेत्रों में चला अभियान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लॉक डाउन के वजह से जिले के पुलिसिया कार्यवाही की कम हुई गति अब तेज होती दिख रही है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने शुक्रवार को ही सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों को रोकने फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिए थे। जिसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रो में देखने को मिली है। जहाँ 15 थानों के 47 प्रकरण के 73 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे सिविल लाइन से 3, तारबाहर से 3, तोरवा से 5, सिरगिट्टी से 2, चकरभाठा से 3, सकरी से 4, हिर्री से 4, बिल्हा से 5, मस्तूरी से 2, पचपेड़ी से 5, सीपत से 6, तखतपुर से 9, कोटा से 3, बेलगहना से 7, और तारनपुर पुलिस ने 12 पुराने प्रकरण के फरार आरोपियों शामिल है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। इसके अलावा शहर में यातायात नियमों को तोड़ने वाले 24 वाहन चालकों पर भी यातायात पुलिस ने कार्रवाई की हैं। बहरहाल एक ही दिन में हुए इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में ख़ौफ़ तो जरूर बैठा है। लेकिन ऐसे कार्यवाही को लेकर स्थानीय पुलिस की फुर्ती कब तक दिखाई देगी यह तो आने वाले दिनों में ही साफ हो सकेगा।

लॉक डाउन के नियमों को धता साबित करने वालो पर भी हुई कार्यवाही..

जिले में बीते कुछ दिनों से जिला प्रशासन द्वारा राहत दी गई है। इसके बाद भी कुछ समाज विरोधी लोग अपने कारनामों से बाज नही आ रहे है। लिहाजा उनपर भी शनिवार को पुलिसिया कार्यवाही की गई है इस दौरान सिविल लाइन और सरकंडा पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की है। साथ ही विभिन्न थानों से बिना मास्क के घूमने वाले 189 लोगो पर भी चालानी कार्यवाही की गई है, तो वही दर्जनों को आवश्यक हिदायत देते हुए छोड़ा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...