छत्तीसगढ़बिलासपुर

चुनावी घोषणा पत्र पर अमल करने की मांग के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का ज्ञापन

कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे में धान का समर्थन मूल्य 2500 प्रति क्विंटल पर खरीदने का वादा किया था किन्तु जनवरी के पूर्व की खरीदी पर अंतर की राशि अभी तक अप्राप्त है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम जिलाधीश महोदय को किसान संबंधी कांग्रेस द्वारा चुनावी घोषणा पर अमल करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे में धान का समर्थन मूल्य 2500 प्रति क्विंटल पर खरीदने का वादा किया था किन्तु जनवरी के पूर्व की खरीदी पर अंतर की राशि अभी तक अप्राप्त है कृपया अंतर की राशि तत्काल किसानों को दिया जाए। पिछले दो वर्षो का एवं इस वर्ष का धान बोनस 300 प्रति क्विंटल किसानों को दिया जाये।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील जायसवाल ने कहा कि रबी धान की खरीदी कम से कम 20 क्विंटल प्रति एकड़ एवं बोनस सहित खरीदी की व्यवस्था करें। किसानों की सभी बैंको की सम्पूर्ण कर्ज काफी किया जाय तथा ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाए। अल्पकालीन ऋण के साथ मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण भी माफ किया जाए। रबी फसल हेतु सभी बैंको से किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जाए। किसानों का सभी प्रकारों का नया पुराना बिजली बिल माफ किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील जायसवाल, रामचरण वस्त्रकार, राज्यवर्धन सिंह, मोहित जायसवाल, रितेश गुप्ता, काली चरण, विक्रम सिंह, दारा सिंह राजपूत, सुखदेव साहू, पदमन पटेल, राजू सिंह, रविश गुप्ता, राजा राम, विनोद विश्वकर्मा, पंचराम यादव, रमेश पटेल, रामेश्वर साहू सहित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...