बिलासपुर

शराब दुकान में चोरी का मामला….संदेही गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड, साथी के साथ दिया था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित अशोकनगर शराब भट्ठी में 11 जून की रात चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें वहाँ स्थित गार्ड ने 4 से 5 लोगों के द्वारा मारपीट कर उसे भागकर ताला तोड़कर चोरी की बात कही थी, जिसमें अज्ञात चोरों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन सफल नही होने पर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को चोरी कर फरार हो गए थे।

मामले में शराब दुकान के सुपरवाइजर शुभम डिक्सेना ने सरकण्डा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी, जहाँ पुलिस को गार्ड महावीर लास्कर पिता संतोष कुमार लास्कर उम्र 20 वर्ष निवासी बिरकोना पर संदेह हुआ जो बार बार अपना बयान बदल रहा था, सुरक्षागार्ड से कड़ाई से पूछताछ करने पर महावीर लास्कर ने बताया कि वह अपने मित्र गोपी सूर्यवंशी निवासी खमतराई के साथ मिलकर शराब दुकान में चोरी करने की योजना बनाकर घटना को अंजाम देना एवं लाकर नहीं टूटने से पकड़े जाने के डर से सीसीटीव्ही कैमरा के डीव्हीआर को निकालकर भट्ठी के पीछे ग्राउण्ड में छिपाकर रखना बताया

जिसके निशानदेही पर डीव्हीआर किमती 5000 रू. बरामद कर सीसीटीव्ही फूटेज चेक किया गया जिसमें महावीर लास्कर स्वयं घटना को अंजाम देना एवं इसका मित्र गोपी सूर्यवंशी बाहर खड़े होना पाया गया, जिससे आरोपी महावीर लास्कर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि प्रदीप यादव, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, शिव जोगी, मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ...