रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में एक साथ फिर मिले 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 2356…..राजनांदगांव, बलरामपुर, रायपुर सहित इन जिलों से मिले मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – कोरोना काल को लेकर प्रदेश में फिलहाल राहत मिलने में और भी समय लग सकता है। क्योंकि रोजाना ही प्रदेश में कोरोना मरीजो के नए मामले आ रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को 54 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमें से बलरामपुर जिले में 9, राजनांदगांव में 9, जांजगीर में 6, सरगुजा में 6, दुर्ग, महासमुंद व रायगढ़ से 5-5, कांकेर, नारायणपुर से 3-3, रायपुर से 2 और बलौदाबाजार जिले से एक मरीज शामिल है। तो वही जिले के अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों से 40 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 2356 हो गई है। जिसमे 1527 मरीज अब तक ठीक हो चुके है। जबकि अब भी 817 एक्टिव मरीज है। जिन्हें ठीक करने स्वास्थ्य विभाग का अमला जुटा हुआ है। 

कोरोना संक्रमित गर्भवती ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म..

बलौदाबाजार की एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला जो कि कोरोना पॉजिटिव थी। जिसका इलाज कोविड 19हॉस्पिटल में किया जा रहा था। इस दौरान मंगलवार को महिला को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद एम्स हॉस्पिटल के एचओडी स्त्री रोग विशेषज्ञ सरिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वस्थ 2.6 किलोग्राम की बच्ची का प्रसव कराया। यह किसी उपलब्धि से कम नही है। जिसको सफल बनाने एम्स के डॉक्टर ईशा,शैफाली और नर्सिंग ऑफिसर आकांशा की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब