बिलासपुर

दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर पकड़ा युवक को….डरा धमकाकर कर रहा था दैहिक शोषण

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते चार महीनों से शारिरिक शोषण करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने शिकायत के 24 घन्टे भीतर ही सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के यहाँ रहने आई 24 वर्षीय युवती रहने आई थी। इस बीच युवती के मामा से जान पहचान होने का फायदा उठाकर आरोपी युवक घर आकर युवती से दोस्ती करने की कोशिश करता था। लेकिन जब इससे दाल नही गली तो चिंगराजपारा में रहने वाला राजा ठाकुर उर्फ राजा बाबू ने एक दिन युवती को धमका कर अपने घर ले गया। जहाँ उसके साथ शारिरिक संबंध स्थापित किया। इस बीच लोक लाज की डर से युवती ने किसी से भी इसकी शिकायत नही की। जिससे आरोपी युवक युवती के डर का फायदा उठाकर लागतार उसके साथ शारिरिक शोषण के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। जिससे तंग आकर युवती ने अपने साथ हुई आप बीती की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ सोमवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीर को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने महज 24 घन्टे में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारा 376, 377 के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही भागने की फिराक में था आरोपी..

24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ सरकंडा थाने में जब एफआईआर दर्ज हुई। इसकी जानकारी किसी तरह आरोपी राजा ठाकुर को लग गई। वह इस बीच मौके से फरार होने की प्लानिंग कर ही रहा था कि सरकंडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही युवक के घर मे छापेमारी कर धर दबोचा है। इस बीच भी वह पुलिस को चकमा देने के प्रयास में था पर वह अपने मंसूबों पर सफल नही हो सका।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग...