रायपुर

कोरोना अपडेट:- कोरोना की रफ्तार में आई कमी, आज मिले केवल 12 पॉजिटिव मरीज, वही 74 मरीज हुए डिस्चार्ज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – एक लंबे समय बाद प्रदेश में नए संक्रमित मरीज मिलने की गति धीमी हुई है। क्योंकि बुधवार को छत्तीसगढ़ से केवल चार जिलों से 12 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। हैल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नए पॉजिटिव मरीज बिलासपुर संभाग और रायपुर जिले से पाए गए है। जिसमें जांजगीर चाम्पा से 5, रायपुर व रायगढ़ से 3, कोरबा से 1 मरीज शामिल है। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि बुधवार को 74 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 2419 हो चूंकि है। तो वही 1601 मरीज उपचार उपरांत स्वस्थ जो चुके है। जबकि अब भी प्रदेश में 806 एक्टिव मरीज है जिनका इलाज किया जा रहा है।

लॉकडाउन में फंसे जवान की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पचपेड़ी थाने को किया गया सील..

बुधवार को रायपुर जिले से एक सीएएफ जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय जवान सकरी बटालियन का था। जो लॉक डाउन के पूर्व ही अपने घर गया था। इस दौरान ही संपूर्ण लॉक डाउन हो गया। जिससे उस दौरान दूसरी बटालियन के जवानों से उनके अधिकारियों ने कहा था कि जो जवान अपने घर में है या बाहर हैं वे अपने निकट के थाने में थाने में आकर आमद दें और वहीं ड्यूटी करें। पचपेड़ी क्षेत्र का जवान भी थाने आकर आमद दिया था और तब से पचपेड़ी थाना अंतर्गत ही पेट्रोलिंग सहित अन्य काम करने लगा। हाल में ही लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद 19 जून को मंत्रालय बुलाया गया। जहाँ उसकी आरटी पीसीआर जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने तत्काल पचपेड़ी थाना के सभी स्टाफ को क्वारेंटाइन होने के निर्देश दिए है। वही उक्त अवधि तक पचपेड़ी थाने के कार्य मस्तूरी थाना से संचालित करने आदेश जारी किए गए है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने 25 स्टाफ की आरटी पीसीआर जांच कर उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया है। साथ ही अब पचपेड़ी थाने के भवन को कंटेनमेंट घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी