बिलासपुर

ड्यूटी निभाने गए डॉक्टर के घर चोरी, चोरों ने सूने मकान से हजारों के माल पर किया हाथ साफ…घर लौटने पर मिला टूटा ताला

रमेश राजपूत

बिलासपुर- ड्यूटी निभाने गए डॉक्टर के मकान से अज्ञात चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया, जिसकी शिकायत डॉक्टर ने थाने में दर्ज कराई है,

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका अंतर्गत अरपा विहार निवासी, सरोज कुमार साहू पेशे से डॉक्टर हैं, जो रोज की तरह 30 जून को भी अपनी ड्यूटी पर लाइफ केयर अस्पताल गए हुए थे, जहाँ से रात में वह अपने ससुराल चले गए थे,

बुधवार की सुबह उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने घर लौट कर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कमरे की आलमारी खुली हुई है, जिसमें रखे सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी गायब है। जिसकी रिपोर्ट डॉक्टर ने मोपका थाने में दर्ज कराई है, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा :- सड़क पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार...रात में वाहनों को निशाना बनाकर मचाते थे दहश... साइबर ठगी के स्लीपर सेल का भंडाफोड़... अंबिकापुर से 3 युवक गिरफ्तार, पचपेड़ी: धान खरीदी के नाम पर किसान से 4 लाख की धोखाधड़ी....व्यापारी ने दिया बंद खाते का चेक, अपराध दर्... गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप... महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार