मस्तूरी

स्कूल से ताला तोड़कर चावल और सामान तो किसान के घर के सामने से ट्रॉली की चोरी…मस्तूरी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तुरी – शहरीय इलाकों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। जहा चोर रात के अंधेरे का फ़ायदा उठाकर सुने जगहों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहां चोरों ने रात के अंधेरे का फ़ायदा उठाकर घर के सामने रखे वाहन सामग्री और स्कूल को अपना निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पहला मामला ग्राम मोहतरा शा0प्रा0शाला स्कूल का है। जहां दशहरा अवकाश 01/10/22 से 07/10/22 से स्कूल में छुटटी होने के कारण बंद था। इस बीच चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहा रखे 8 कट्टी मध्यहांन भोजन के चावल, स्टील के 8 नग तसला ,दाल परोसने वाला स्टील बर्तन 2 नग 4नग बर्तन स्टील के,1 नग ढक्कन जर्मन,3 नग छोटा बडा पानी रखने का स्टील का टप स्कूल के स्टोर रूम में रखे उक्त सभी इस्तेमाली पुरानी सामान को लेकर रफूचक्कर हो गए। इधर 8 अक्टूबर को जब स्कूल के प्रधान पाठक राम धीरज सुबह स्कूल पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी।

जिसकी शिकायत उन्होंने मस्तुरी थाने में दर्ज कराई है। इसी तरह दूसरा मामला ग्राम किरारी का है। जहां किसान के घर के सामने रखे ट्रैक्टर की ट्रॉली को रात के अंधेरे में चोर चोरी कर फरार हो गए। प्रार्थी बिरेन्द्र राय के अनुसार 28/09/22 के रात्रि करीब वह अपने परिवार के साथ सोने चले गए था। इस दौरान उसके घर के सामने ट्रेक्टर ट्राली लाल रंग पुरानी इस्तेमाली जिसका चेचिस नं.V06811920 को रोज की तरह खडा था। जब प्रार्थी सुबह 7 बजे उठकर देखा तो उसके घर के सामने रखी ट्रेक्टर ट्राली वहा नही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने मस्तुरी थाने में दर्ज कराई है। दोनो मामले में मस्तुरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,