मस्तूरी

दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, पुरानी रंजिश पर पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट…..क्षेत्र में फैली सनसनी

रमेश राजपूत/उदय सिंह

मस्तूरी– थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश और विवाद के बाद आरोपियों ने पिता पुत्र को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा में हुए इस दोहरे हत्याकांड में मृतक सोनू कैवर्त उम्र 55 वर्ष और उसके पुत्र सेवलाल कैवर्त 25 वर्ष की सुबह रक्तरंजित लाश घर से कुछ दूरी पर ही मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई,

मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि गाँव के ही दिलीप केंवट 44 वर्ष, धर्मेंद्र केंवट 40 वर्ष और मनोज केंवट 35 वर्ष ने मिलकर दोनों पिता पुत्र को मौत के घाट उतारा है।

गौरतलब है कि बीती शाम दोनों पक्षो में विवाद हुआ था, जिसके बाद आज सुबह यह घटना हुई है।

आरोपियों ने सुबह एक राय होकर मृतक पिता पुत्र को घेर लिया और ताबड़तोड़ कुल्हाड़ीनुमा धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामले में मस्तूरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीँ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,