बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज मिले 39 नए मरीज, एक मरीज की हुई डबल रिपोर्टिंग….8 जिलों से हुई नए मरीजो की पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – शुक्रवार को प्रदेश में 39 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। आपको बता दे छत्तीसगढ़ के आठ जिलों से मिले मरीजो में सर्वाधिक पेशेंट कांकेर के है। जबकि सबसे कम राजनांदगांव के बताए जा रहे है। हैल्थ डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांकेर से 8,रायपुर से 7,बलरामपुर से 6 ,बिलासपुर और दंतेवाड़ा से 5-5 सहित नारायणपुर, जगदलपुर के तीन-तीन के साथ राजनांदगांव के 2 नए संक्रमित मरीज मिले है। तो वही 52 मरीजो का डिस्चार्ज भी किया गया है। जिसके बाद अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3065 हो गई है। तो वही 2414 मरीज अब तक इलाज के उपरांत ठीक हो चुके है। इसके अलावा 637 कोरोना एक्टिव मरीज प्रदेश में है। जिनका इलाज अलग अलग कोविड 19 हॉस्पिटल में चल रहा है। 

बिलासपुर की 65 वर्षीय महिला की हुई डबल रिपोटिंग..

शुक्रवार को रायपुर एम्स से बिलासपुर जिले के 6 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने आई है। जिसमे से एक 65 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट शामिल है। जबकि तोरवा की रहने वाली उक्त महिला की जांच सिम्स में ट्रू नॉट मशीन से हो चुकी है जिसमे महिला पॉजिटिव पाई थी। वही इस बीच उसकी आरटी पीसीआर जांच सैम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लेकर रायपुर भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह बाइक पर घूमने निकले छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत... अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर, रायगढ़: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...पिता ने 6 वर्षीय बेटे की कुएं में डुबोकर की हत्या, घरेल... बिलासपुर:- रिश्तों का कत्ल.... कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी ने छीना नाबालिग का बचपन... पीड़िता ने द... बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षार्थी युवक ने की आत्महत्या...सरकंडा में किराए के मकान में फंदे पर झूलती मि... प्रेमी ने दिल्ली में लगाई फांसी तो बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका भी झूली फांसी के फंदे पर...बिछड़ने क... VIDEO बिलासपुर : पेन और पुस्तक रखने वाले हाथों में शिक्षक पकड़ा रहे झाड़ू…मासूम बच्चों से कराई जा रह... तोरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा....नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर सब्जी पकाने के विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या...डंडे के वार से हुई मौत, 2 साल की मासूम के साथ फरार... अमानत में खयानत: होटल संचालिका से किराये पर लिया ट्रेलर हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार... इंजन जब्त, बिलासपुर: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी...मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त, 3 गिरफ्...