बिलासपुर

नहाती महिला से घर घुसकर छेड़छाड़ का मामला…आरोपी के चंगुल से भागकर पीड़िता ने बचाई इज्जत, युवक गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना कोनी पुलिस ने ग्राम जलसों में हुई छेड़छाड़ की गंभीर घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर स्थित नहानी में नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक रुपेश सूर्यवंशी 35 वर्ष उसे नहाते हुए देखकर गलत नियत से उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। महिला किसी तरह खुद को बचाते हुए बाहर निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 573/25 के तहत धारा 74, 77, 329(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...