पचपेड़ी

VIDEO पचपेड़ी:-  हाइवा की रफ्तार बनी काल….4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम चिस्दा में सड़क किनारे खेल रहे 4 वर्षीय मासूम सतीश शुक्ला पिता सुरेश शुक्ला को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी से जोंधरा की ओर जा रही हाइवा क्रमांक CG 10 BU 8567 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा हाइवा के पहियों के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे पास ही से गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मस्तूरी-जोंधरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया गया कि मृतक मासूम सतीश शुक्ला का परिवार उत्तरप्रदेश के बांदा जिले का निवासी है, जो शनिवार को ही अपने बड़े पिता के यहां आया था। घटना के बाद शासन की ओर से तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई, जिसमें से 8 हजार रुपये मौके पर ही प्रदान किए गए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद गृहग्राम भेजने की व्यवस्था करने और दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन भी दिया गया। मौके पर पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह, तहसीलदार नीलम पिस्दा, एसडीओपी लाल चंद मोहले, मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचन्द्र सिदार, मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल, VIDEO: लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा…तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर..ऑटो सवार पत्नी क... VIDEO:- बारात से लौट रही पिकअप पलटी… एक की मौत, 12 घायल, सीपत क्षेत्र में दर्दनाक हादसा छट्ठी कार्यक्रम में घुसे दबंग....गाली-गलौज के बाद पत्थरों से हमला, एक युवक घायल