बिलासपुर

अपराधों को रोकने पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग प्रकरण के 20 आरोपी गिरफ्तार,
एसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर जारी है कार्रवाईयां

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कड़े आदेश दिए हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी बिलासपुर पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी रखी। अलग-अलग थाने में चोरी, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले के 20 आरोपियों को पकड़ा और उन पर कार्रवाई की। मंगलवार को चलाये गए अभियान में सिटी कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरण में 3 आरोपी, तोरवा पुलिस ने आबकारी एक्ट में एक आरोपी, बिल्हा पुलिस ने चोरी की 9 बाइक के साथ एक नाबालिग को पकड़ा, चकरभाठा पुलिस ने मारपीट के 1 मामले में 4 आरोपी, सकरी ने चोरी के 2 आरोपी, रतनपुर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 1, सरकण्डा ने एनडीपीएस एक्ट की 2 कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी और मारपीट के 2 आरोपी को पकड़ा, मस्तूरी ने धारा 188 की एक और आबकारी एक्ट की 1 कार्रवाई की।

बिल्हा और तखतपुर पुलिस ने अपहृत 2 बालक बरामद..

बिल्हा पुलिस और तखतपुर पुलिस ने 2 नाबालिग बच्चों को भी बरामद किया, जो अचानक से गायब हो गए थे। पुलिस ने इन मामले में धारा 363 के तहत अपराध कायम कर रखा था। इसके अलावा रतनपुर पुलिस ने एक गम इंसान को भी दस्तयाब करके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं कोटा पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते एक हाइवा व ट्रैक्टर को पकड़ा है।

लगातार चलाया जा रहा है अभियान…

एसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर लगातार थाना प्रभारीयो द्वारा अलग-अलग प्रकरण के फरार आरोपियों और फरार वारंटियों को पकड़ा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,