रतनपुर

चोरी का डीजल खरीदने का आरोप लगा ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई , टूटे हाथ के साथ थाने पहुँचा ढाबा संचालक…तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बाईपास रतनपुर खैरखुंडी के पास न्यु नेशनल ढाबा संचालक मो वकील खान ने रतनपुर थाना पहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कल दोपहर 12.30 बजे अपने ढाबा में था। तभी अनिरूद्ध अग्रवाल,रवि यादव,विकास दूबे तीनो ढाबा पहुचे । तीनो व्यक्तियो के द्वारा मुझे हमारा ड्राइव्हर डीजल चोरी करके तुम्हारे पास बेचता है उसे तुम खरीदते हो मेरे ऊपर इंजाम लगाकर मुझे अश्लील गाली देकर हॉकी स्टीक, डंडा से मारपीट किये। मारपीट करने के बाद तीनो व्यक्तियों के द्वारा जबरजस्ती गाड़ी में बैठा कर मोहतराई कोल डिपो ले गए।

वहा भी तीनो व्यक्तियो द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये है मारपीट से बाये हाथ टूट गया वही कमर, पीट में चोट आई। मोहतराई कोल डीपो में भी मारपीट से चोट आने पर मुझे अपने साथ गाडी में उपचार हेतु संजीवनी अस्पताल बिलासपुर लेकर गये उपचार कराने के पश्चात मुझे तीनो व्यक्ति छोडकर भाग गये। देर रात ढाबा संचालक वकील खान घटना की शिकायत करने रतनपुर थाना पहुचा, प्रार्थी की शिकायत पर रतनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...