बिलासपुर

बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम… भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने थाना कोटा अंतर्गत पुलिस चौकी बेलगहना में दर्ज एक प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी शुभम पटनायक (25 वर्ष), पिता रंजन पटनायक, निवासी पैलेस लाइन, इंदिरानगर, थाना टाउन बलांगीर, ओडिशा, की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर का होगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है। सूचना देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (07752-223330), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर (9479193003), पुलिस कंट्रोल रूम बिलासपुर (07752-228504 एवं 9479193099) तथा चौकी प्रभारी बेलगहना (9981752608) से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि आम जनता के सहयोग से फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...