छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रांसफर होकर आने वाले रेल अधिकारियों को होगी सहूलियत महाप्रबंधक सुनील सोइन ने किया नवीन अरपा ट्रांजिट आवास का उद्घाटन

इस भवन की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2017-18 में दी गई थी।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के पास स्थित पुराने ट्रांजिट आवास के सामने नवनिर्मित अरपा ट्रांजिट भवन का उद्घाटन बुधवार को रेलवे जीएम सुनील सिंह सोइन द्वारा किया गया
रेलवे अधिकारियों के लिए बनाए गये इस नवीन ट्रांजिट आवास में 04 यूनिट बनाए गए हैं एवं इसका निर्माण लगभग 72 लाख रुपये की लागत से हुआ है। 101 वर्गमीटर क्षेत्र में प्रत्येक यूनिट का निर्माण किया गया है। इस भवन की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2017-18 में दी गई थी।
नवीन ट्रांजिट आवास उन अधिकारियों को मिलता है जो ट्रांसफर के पश्चात बिलासपुर आते हैं और आगमन के तुरंत बाद उनके रहने के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था नही हो पाती।
उद्घाटन के अवसर पर अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार एवं मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय, मंडल सेक्रो अध्यक्षा सुषमा राजगोपाल, सभी सदस्याएं एवं मंडल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार,