पेण्ड्रा

सियासत में चल रहे अदला-बदली की झलक अब राज्य में भी, मरवाही उपचुनाव से पहले भाजपा के पहलवान सिंह ने किया कांग्रेस में प्रवेश….

रमेश राजपूत

गौरेला पेंड्रा मरवाही – देश की सियासत में चल रही विधायकों की अदला-बदली की झलक अब राज्य में भी दिखाई पड़ रही है, जहां मरवाही उपचुनाव से पहले भाजपा से पूर्व विधायक पहलवान सिंह ने राजीव भवन में आयोजित ‘कांग्रेस में प्रवेश’ कार्यक्रम में भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। ज्ञात हो कि पहलवान सिंह मरावी ने 1993 में कांग्रेस की सीट पर मरवाही विधानसभा चुनाव जीता था, पर बाद में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। अब भाजपा का साथ छोड़कर एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। इसके पीछे कारण में उन्होंने बताया कि- भाजपा में आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है, आदिवासी समाज के साथ वहां उपेक्षित व्यवहार किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को मरवाही में जिताने के लिए तन मन धन से प्रयास करने की बात भी कही। पहलवान सिंह के कांग्रेस में प्रवेश के इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...