बिलासपुर

विवाद के बाद चाकू से हमला, हॉस्पिटल में हुई युवक की मौत, पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया आरोपी….मामले की जांच जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– बीती रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कतियापारा भोई मोहल्ले के पास चाकूबाजी की घटना से एक युवक की मौत हो गई है। देर रात घटित इस घटना में पुलिस ने शनिवार की सुबह ही आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है, जिससे घटना के संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप वर्मा पिता चित्र कुमार वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर कतियापारा का देर रात मोहल्ले के ही युवक नवल दुबे पिता रामगोपाल दुबे से विवाद हो गया, जिस पर आरोपी युवक नवल द्वारा प्रदीप के पेट और सीने में कई बार चाकू मारकर फरार हो गया। घटना के बाद आस पास के लोगों ने घायल प्रदीप को हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उसकी मौत हो गई।

इधर रात में चाकूबाजी और हत्या की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई जिनके हाथ तड़के सुबह आरोपी युवक भी लग गया। फ़िलहाल इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताई जा रही, लेकिन पुलिस अपनी जांच में जुट गई है, और आरोपी सहित अन्य से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...