मस्तूरी

खेतों के बीच मिली नग्न अवस्था में 4-5 दिनों पुरानी लाश, मौत की वजह संदिग्ध….पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी– थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत जुनवानी ग्राम के आश्रित ग्राम कटहा में खेतों के बीच एक संदिग्ध अवस्था मे 35- 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना संबंधित खेत के किसान ने पंच को दी पंच ने इसकी जानकारी मल्हार चौकी को दी, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि खेत के मेढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नग्न अवस्था में पड़ी है, जिसके आस पास ही एक लूंगी मिली है, इसके अलावा मौके से कुछ भी बरामद नही हुआ है।

लाश पुरानी है जिसकी वजह से वह सड़ चुकी है और उसकी पहचान करना मुश्किल है, इसके बावजूद पुलिस ने ग्रामीणों के माध्यम हुलिए के आधार पर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन अज्ञात व्यक्ति के विषय मे कोई जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस ने सूक्ष्मता से आस पास की तलाशी ली लेकिन कोई सुराग फ़िलहाल नही मिले है। शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

हत्या या और कोई वजह….पुलिस कर रही जांच

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली इस लाश के पास कोई भी कपड़े नही मिले है, वही आस पास कोई भी ऐसी वस्तु नही मिली है, जिससे उसकी शिनाख्त या कोई संघर्ष का अनुमान लगाया जा सके। लिहाज़ा यह मामला बेहद ही संदिग्ध है, व्यक्ति यहाँ तक कैसे पहुँचा और उसके साथ क्या घटना हुई यह सस्पेंस है। फ़िलहाल पुलिस इस विषय में पहले इस अज्ञात लाश की शिनाख्त में जुट गई है, जिसके माध्यम ही आगे की कहानी स्पष्ट हो पायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,