छत्तीसगढ़बिलासपुर

मंगला क्षेत्र में मिला मानव भ्रूण ,बस्ती में रहने वाले हैरान

मंगला आजाद चौक पर दोपहर को मिले भ्रूण से पूरी बस्ती में सनसनी फैल गई और हर कोई इसी पर चर्चा करता नजर आया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर में मानव भ्रूण मिलने की घटनाएं लगातार सामने आती रही है। एक बार फिर मंगलवार को मंगला क्षेत्र के आजाद चौक बस्ती के पास नाले में भ्रूण होने की सूचना मिली। बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों ने नाली में भ्रूण को देखा, जिसके बाद 112 डायल सेवा को इसकी सूचना दी गई ,जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सूचना को सही पाया। इसके बाद सिविल लाइन थाने को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा नाले से मानव भ्रूण को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में लग रहा है कि मानव भ्रूण 3 से 4 माह का है ,इसे यहां किसने लाकर फेका यह पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों का मानना है कि इस नन्हे भ्रूण को किसी बिनब्याही मां ने ही लोक लाज के चलते फेंका होगा। वैसे बिलासपुर के कई अस्पतालों के आसपास इस तरह के मानव भ्रूण मिलने की घटना आम है ।उसी क्रम में मंगला आजाद चौक पर दोपहर को मिले भ्रूण से पूरी बस्ती में सनसनी फैल गई और हर कोई इसी पर चर्चा करता नजर आया। पुलिस टीम ने मामले में मर्ग कायम कर भ्रूण को अग्रिम कार्यवाही के लिए सिम्स भेज दिया

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,