मस्तूरी

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मस्तूरी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते कुल 10 पदक

उदय सिंह

बिलासपुर – सेक्टर-6 भिलाई स्थित पावर जिम में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित पॉवर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ़ छत्तीसगढ़ (आर्म रेस्लिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग) प्रतियोगिता में मस्तूरी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 200 खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हुए थे।गोयल पावर जिम मस्तूरी के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में —

अरमान गेंदले ने 1 कांस्य,

अनुराग गेंदले ने 1 रजत व 2 कांस्य,

नितेश खूंटे ने 2 रजत व 1 कांस्य,

अनय पाटले ने 3 कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।खिलाड़ियों के कोच एवं राष्ट्रीय निर्णायक अरुण गोयल ने बताया कि मस्तूरी से कुल पाँच खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा