जांजगीर चाँपा

जमीन विवाद में खूनी खेल… पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवतरा में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। चारों ओर खून बिखरा हुआ था और परिवार के चार सदस्य मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप स्वयं मौके पर पहुंचे और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस और साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू करते हुए तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सोनसाय कश्यप का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। वर्ष 2009 में उसने अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या कर दी थी, जिसके मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। करीब दो वर्ष पहले ही वह जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। जेल से बाहर आने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप के साथ जमीन को लेकर लगातार विवाद हो रहा था।

मृतक द्वारा आरोपी के खिलाफ पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी कराई गई थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस खौफनाक हत्याकांड से सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस चौहरे हत्याकांड ने जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था और पारिवारिक विवादों की भयावह तस्वीर को एक बार फिर सामने ला दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क...