गरियाबंद छत्तीसगढ़

54 नग हीरे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों को, डील होने से पहले पुलिस को मिली लीड

रमेश राजपूत

गरियाबंद – गरियाबंद एसएसपी अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में गरियाबंद जिले में अवैध कारोबारियों हीरा तस्करो, अवैध गांजा, जुआ एवं सट्टा के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इसीक्रम में 13.07.2023 को थाना मैनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध हीरा की बिक्री करने के नियत से बहुमुल्य हीरा अपने पास रखकर बेचने के फिराक मे ग्राहक का इंतजार कर रहे है, सूचना पर थाना मैनपुर पुलिस व स्पेशल टीम के द्वारा दबनई मोड़ धवलपुर के पास नाकाबंदी पाईंट लगाकर चेंकिग के दौरान दो संदीग्ध व्यक्ति सैयद हुसैन उम्र 38 वर्ष निवासी विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश और कमाल खान उम्र 45 वर्ष निवासी धवलपुर को पकड़ा गया,

जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने व तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 54 नग हीरा मिला जिसकी अनुमानित किमत लगभग 4 लाख रूपये है, जिसे जप्त कर दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना मैनपुर मे अपराध क्रमांक 49/2023 धारा 379,34 भादवि० 4 ( 21 ) माईनिंग एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।उक्त कार्यवाही मे थाना मैनपुर के सउनि जीवन लाल साहु, आरक्षक जयकिशन यादव , सुखसागर नाग, कविन्द सिन्हा, स्पेशल टीम सउनि मेधनाथ गिधौड़े, प्रआर अंगत राव, जयप्रकाश मिश्रा, आर यादराम ध्रुव, सुशील पाठक, रवि सिन्हा, हरीश साहु की सराहनिय भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट,