रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में आज फिर कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी, एक ही दिन मिले 255 नए मरीज, राजधानी में सबसे अधिक मामले तो वही एक मौत भी…कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 6254 पर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य और शासित प्रदेश हैं , जिनमें कुल 1238635 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और वही कुल 29861 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 268285 सैम्पल की जांच हुई है , जिसमें 6254 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 4377 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है वही 1847 मरीज सक्रिय हैं, प्रदेश में गुरुवार को नए 255 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिला रायपुर से 114 , कबीरधाम से 34 , कांकेर से 20 , राजनांदगांव से 17 , मुंगेली से 16 , जांजगीर – चांपा से 12 , बस्तर से 10 , बिलासपुर से 06 , दुर्ग से 05 , नारायणपुर व गरियाबंद से 04-04 , कोरिया से 03 , जशपुर से 02 , बालोद , धमतरी , बलौदाबाजार , महासमुंद , सरगुजा , कोण्डागांव , दंतेवाड़ा व बीजापुर से 01-01 मरीज शामिल है। वही इसके अलावा भिलाई के बीएसएफ जवान जो पूर्व से ही  निमोनिया व रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस होने के कारण डॉ . बी.आर. अम्बेडकर हॉस्पीटल में भर्ती किया गया था, कोरोना पॉजीटिव पाया गया, जिसकी गुरुवार को मृत्यु हो गई।

नही थम रहा संक्रमित मरीजो के मिलने का सिलसिला,,स्वास्थ्यकर्मी के साथ रेल्वे कर्मी के घर में फिर दी कोरोना ने दस्तक..

न्यायधानी में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नही ले रहा है। रोजाना संक्रमित मरीजो के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें कम नही हो रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को 6 मरीज मिलने के बाद 2 और मरीज मिले जिन्हें मिलाकर देर शाम तक 8 नए कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे 5 फीमेल और 3 मेल शामिल है। पॉजिटिव मरीजो में बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र से तीन नए संक्रमित मरीज मिले है। जिसमे 49 वर्षीय स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर शामिल है। जिसकी पोस्टिंग बिल्हा ब्लॉक के सारधा सेक्टर में थी, जो बिलासपुर के उसलापुर के ग्रीन गार्डन में रहती है, वही पूर्व में पॉजिटिव आई मितानिन से संक्रमित हुई है। इसके अलावा तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली रेल्वे कर्मी की 65 वर्षीय माँ भी कोरोना के गिरफ्त में आई है, बताया जा रहा है कि उनका पुत्र बिलासपुर में ही रेलवे में पोर्टर के पद पर पदस्थ है। वही देवरीखुर्द में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित पाए गए हैं। जिनका इलाज पूर्व से ही अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। हालहि में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपॉलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ संदेह के आधार पर उनकी जांच की गई थी। इधर मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम आँकडीह में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना के गिरफ्त में आए है। जिसमे 58 वर्षीय दादा,22 वर्षीय बुआ सहित 5 और 8 साल की बच्ची शामिल है। सभी पूर्व में सरगवां में पॉजिटिव आए जनपद सदस्य के संपर्क में आए थे। साथ ही बिल्हा ब्लॉक के ग्राम टेंगनमाड़ा में रहने वाला एक 45 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित मिला है, जो स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार है। इन सभी मरीजो में किसी भी मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है यानि कि सभी संक्रमित मरीजो के संपर्क में आकर ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। फिलहाल सभी को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी