गौरेला

घर से खेत गए किसान को अज्ञात ने मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा उपचार… रिपोर्ट पर पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

गौरेला- थाना क्षेत्र के गुम्मा टोला मोहल्ला चिकनीटोला निवासी बाबूलाल सिंह राठौर पिता गोकुल सिंह राठौर उम्र 65 वर्ष जो कि खेती किसानी का काम करता है, रविवार को मोटरसाइकल से अपने खेत गया था, जहाँ से जब वह दूसरे खेत जा रहा था तो किसी अज्ञात ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनके दाहिने सीने और कंधे में चोट लगी है और गोली उनके शरीर में घुस गई, ग़ोली लगने से घायल किसान बाबूलाल सिंह ने फोन से अपने परिचित को सूचना दी, जिसने उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया, मामले की सूचना गौरेला पुलिस को दी गई, जिसने हॉस्पिटल पहुँचकर घायल पीड़ित से बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। प्रार्थी ने इस दौरान बताया उसे किसने और क्यो ग़ोली मारी इसकी जानकारी उन्हें नही है, लिहाज़ा उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी