रतनपुर

नगर में व्यवस्था संभालने पुलिस निकली पैदल मोर्चे में, लोगों को दी गई समझाईश….थाना प्रभारी ने वृद्ध महिला की मदद कर भेजा घर

जुगनू तंबोली

रतनपुर– पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ ही मानवीय संवेदनाओं पर भी खरा उतर रही है, ऐसी ही एक संवेदना से भरी घटना रतनपुर क्षेत्र में देखने को मिली जहाँ नगर में व्यवस्था संभालने निकली प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी ललिता मेहर ने रास्ते में एक वृद्ध महिला को नंगे पैर चलते हुए देख अपने आप को नही रोक पाई, उन्होंने पहले वृद्धा को बैठाया फिर दुकान से नई चप्पलें मंगाकर वृद्धा को पहनाई, जिसके बाद उन्हें घर भेजा।

लॉक डाउन के दौरान पुलिस विभाग सतत ड्यूटी में तैनात है, जिनके द्वारा सभी मोर्चो में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है, इस दौरान ऐसी संवेदनशीलता सराहनीय कार्य है।

मंगलवार को थाना प्रभारी ललिता मेहर ने नगर का पैदल ही भ्रमण किया जिनके साथ थाने के कर्मचारी सहित एसपीओ थे, जिन्होंने लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित बाजार में व्यवस्था बनाकर व्यवसाय करने निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...