कोटा

वाहन चेकिंग के दौरान फिर पकड़ी गई नगदी रकम…कार से मिले 6 लाख रुपए, पुलिस जुटी कार्रवाई में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदा पुलिस सहायता केंद्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान फिर एक कार से 6 लाख नगदी को बरामद किया गया है, जिसके संबंध में कोई दस्तावेज या स्त्रोत नही बता पाने पर पुलिस ने रकम को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार चौकी बेलगहना अन्तर्गत पुलिस सहायता केन्द्र केन्द्रा प्रभारी अशोक मिश्रा सहा उप निरी., आरक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपुत, देवेन्द्र शर्मा, भास्कर साहू द्वारा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध एवं अवैध वस्तुओं के परिवहन के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के क्रम में वाहनों की सतत चेकिंग किया जा रहा है।

जहाँ आज पुलिस सहायता केन्द्र केन्दा नाका के पास वाहन क्रमांक एम पी 04 जे ई 3339 एम जी ग्लोस्टर चार पहिया वाहन को रोककर विधिवत चेकिंग किया गया। जिस पर सवार ए.सत्यनारायण प्रसाद पिता रामा कोटईया उम्र 51 वर्ष निवासी तिरुमलाईगिरी जिला हैदराबाद तेलंगाना के कब्जे से एक लाल प्लास्टिक थैले में 500 रूपये के सौ-सौ नोटो का कुल 12 बंडल जिसमें 500 रूपये के कुल 1200 नोट कीमती 600000/- (छः लाख रूपये) रखा पाया गया। रूपये रखने के संबंध में पूछताछ करने पर रेल्वे में ठेकेदारी करना एवं लेबर पेमेन्ट हेतु उक्त रकम स्वयं के पास रखना बताया। किन्तु स्वयं के पास मौजूद रकम के स्त्रोत के संबंध में कोई संतुष्टि कारण एवं वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया। लिहाजा उक्त रकम को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...