कोटा

गैंगरेप :- जंगल गयी महिला के साथ तीन आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोटा – बेलगहना चौकी क्षेत्र निवासी महिला के साथ गांव के ही 3 लोगो ने सामुहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। शिकायत पर कोटा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को बेलगहना चौकी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला जंगल की ओर गई थी। जंगल में गांव के ही तीन युवको ने महिला को घेर कर उसके साथ सामुहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची व परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही महिला के परिजन बेलगहना चौकी पहुंचे व घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद बेलगहना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है, वही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला