बस्तर छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 लाख कीमती, 1000 किलोग्राम गांजा किया गया जब्त…बड़ी खेप की जा रही थी तस्करी

रमेश राजपूत

बस्तर –  पुलिस को गांजा तस्करी में बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां मुखबिर की सूचना पर ट्रक से तस्करी हेतु ले जाते 50 लाख के कीमत का गांजा जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना नगरनार, बस्तर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की, वाहन ट्रक 12 चक्का क्रमांक सीजी 13 एल ए 3704 में अवैध गांजा बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए धनपूंजी मंडी नाका पहुंचकर नाकेबंदी कर, ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल ए 3704 को अपने कब्जे में ले लिया और वाहन की तलाशी में पुलिस ने ट्रक से 1000 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना परिचय मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद शमीम (20 वर्ष) निवासी हेतामपुर, औरंगाबाद के रूप में दिया जो हाल में भटगांव सूरजपुर में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 लाख की कीमत का 1000 किलोग्राम गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक (कीमत 7 लाख) जप्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी