रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज मिले 175 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 8775, मौत के आंकड़े भी पहुँचे 51 पर….कुल 21 जिलों से हुई पॉजिटिव मरीजों की पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 310696 सेम्पल्स की जांच की गई है , जिसमें 8775 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है , जिनमें से अब तक कुल 5921 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज भी किए जा चुके है, इसके बाद 2803 मरीज सक्रिय हैं। प्रदेश में गुरुवार को कुल नए 175 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसमे रायपुर से 93 , राजनांदगांव से 21 , दुर्ग से 13 , कोण्डागांव से 09 , बिलासपुर से 08 , जांजगीर – चांपा व बलौदाबाजार से 04-04 , कांकेर व नारायणपुर से 03-03 , मुंगेली , कोरिया , सूरजपुर , बस्तर व दंतेवाड़ा से 02-02 , बेमेतरा , कबीरधाम , गरियाबंद , कोरबा , सरगुजा , बलरामपुर व जशपुर से 01-01 शामिल है। इनके साथ ही एक मौत भी प्रदेश में हुई है रायपुर टिकरापारा निवासी 45 वर्षीय पुरूष जो डायबीटिज तथा कनवल्सिव डिसआर्डर से पीड़ित था और कोविड पॉजीटिव भी पाया था मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है।

न्यायधानी में फिर मिले नए कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मरीजों के संपर्क में आने वाले निकले संक्रमित…

न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार को भी देर रात तक 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें 5 शहरीय क्षेत्र से तो 4 ग्रामीण क्षेत्र से है, जिनमें 4 महिला और 5 पुरूष है। आज मिले मरीजों में 3 मरीज मस्तूरी ब्लॉक से है जिसमें 2 मरीज सीपत जांजी से है, वही 2 सेंट्रल जेल कालोनी से है पॉजिटिव पाए गए है, इसके अलावा एक बिल्हा और 3 मरीज शहर से मिले है। सभी मरीज पूर्व में संक्रमितों से ही संक्रमण के शिकार हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब