बिलासपुर

शहर के भीतर चाकूबाजी कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार….पुलिस को मिली सफलता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात 3 अपराधियों ने जवाली नाला रोड में पुलिस पेट्रोल पंप से काम कर घर लौट रहे कर्मचारी से चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, वही लूट मार की इस घटना से कर्मचारी को बचाने पहुँचे युवक से भी 2 मोबाइल की लूट की गई थी। मामले में पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना में जुटी पुलिस ने तीनो आरोपियों को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार मोपका निवासी विक्की साहू पुलिस पेट्रोल पंप में कार्य करता है, जो बीती रात 12 बजे के लगभग वापस अपने घर जा रहा था, तभी जवाली नाला रास्ते मे 3 युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया जो उसके जांघ में लगा और खून बहने लगा,

इस दौरान एक अन्य युवक मदद के लिए वहां पहुँचा, जिसके साथ भी तीनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे भी मोबाइल और पैसों की लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी लक्की यादव पिता रामायण यादव उम्र 20 वर्ष, जित्तू उर्फ जितेंद्र अहिरवार पिता कन्हैया उम्र 23 वर्ष और विक्की उर्फ विवेक सारथी पिता सुजीत सारथी उम्र 18 वर्ष तीनो निवासी करबला को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त बटन चाकू, लुटे गए 3 मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...