रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में रविवार को 181 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 9608 पर तो मौत के मामले हुए 58,….राजधानी, न्यायधानी सहित 19 जिलों से सामने आए मामले

रमेश राजपूत

रायपुर- भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 1750723 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 37364 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 331288 सैम्पल्स की जांच की जा चुकी है , जिसमें 9608 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें अब तक कुल 8991 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए जा चुके है, और 2559 मरीज सक्रिय हैं, प्रदेश में रविवार को कुल नए 181 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें रायपुर से 67, दुर्ग से 19, रायगढ़ से 18 , राजनांदगांव से 11 , बलौदाबाजार से 10, कोंडागांव व बीजापुर से 09-09 , महासमुंद व जांजगीर – चांपा से 08-08 , बिलासपुर से 06 , सरगुजा , कोरिया व कांकेर से 03-03 , कोरबा से 02, बालोद, मुंगेली , सूरजपुर , बस्तर व दंतेवाड़ा से 01-01 शामिल है।

इसके अलावा रायपुर निवासी 66 वर्षीय पुरूष जो कि अस्थमा, बुखार , गले में खराश व तेज सांस चलने की वजह से एम्स में भर्ती हुए थे उनकी मृत्यु हो गई, वही कुशालपुर रायपुर निवासी 62 वर्षीय महिला जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी उनकी भी मृत्यु एम्स में उपचार के दौरान हो गई। गुरूनानक चौक , रिखियापारा निवासी 30 वर्षीय ट्रान्सजेण्डर जो कि ब्रेथलेसनेस की गंभीर दशा में मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल रायपुर में भर्ती की गई थी , एच.आई.व्ही . , न्यूमोनिया से पीड़ित थी। तीनों मामलों में सभी कोविड पॉजीटिव भी थे और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद अब प्रदेश में मौत के आंकड़े 58 हो चुके है।

बिलासपुर से 5 नए पॉजिटिव मिले तो,,26 ने जीता कोरोना से जंग..

रविवार को न्यायधानी से केवल 5 नए मरीजो की पुष्टि हुई है, वही एक सेम्पल की डबल रिपोर्टिंग की आशंका है। जिसमे तीन फीमेल और दो मेल शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से पाए गए है। पॉजिटिव मरीजो में सिंधी कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। पूर्व में तबियत बिगड़ने के बाद उसे परिजनों ने सिम्स में एडमिट कराया था। जहाँ संदेह के आधार पर उसकी कोरोना जांच की गई थी। वही प्रदर्शनी नगर रहने वाली 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। जो पूर्व में अपोलो में एडमिट अपने सास के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुई थी। साथ ही कोरबा में रहने वाली 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। जो हालहि में इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी।

जहाँ जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम किरारी निवासी 82 बुजुर्ग भी संक्रमित पाया गया है। इसी तरह बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मोहदा की रहने वाली 27 साल की महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करने की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दे इन मरीजो में किसी भी मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है। सभी अन्य संक्रमित मरीजो के संपर्क में आकर पॉजिटिव पाए गए है। जिन्हें जोड़कर अब जिले में संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 686 हो गई है। जिनमे से 25 मरीज कोविड हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए है। जबकि अब भी 123 एक्टिव मरीज है जो कोरोना से जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?