मस्तूरी

मस्तूरी में धर्मांतरण का मामला उजागर…पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया अपराध, प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था प्रयास,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को भोजन और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला, पुरुष एवं बच्चे प्रार्थना सभा में मौजूद थे।सूचना मिलने पर मस्तूरी निवासी सुमित सिंह ने तत्काल थाना मस्तूरी पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुँचा, जहाँ गोरेलाल टंडन एवं उसकी पत्नी सहोदरा टंडन के घर में यह कार्यक्रम चल रहा था। मौके पर लगभग 60 से 70 लोग एकत्रित थे और धार्मिक रीति-रिवाजों के माध्यम से धर्मांतरण की प्रक्रिया की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर उनकी धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और सभी लोगों से पूछताछ की। प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले गोरेलाल टंडन, सहोदरा टंडन के साथ ही सहयोगियों हरानंद टंडन (कमरीद), जयपाल केंवट (बेलमुंडी), ज्योतिष कुमार अंचल (सिल्ली) और कुमार तरुण सूर्यवंशी (दर्री, जांजगीर) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका खंगाली जा रही है। मस्तूरी थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी तरह की धार्मिक आस्था से जुड़ी अवैध गतिविधि या प्रलोभन देकर धर्मांतरण के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत थाने को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?