छत्तीसगढ़मुंगेली

बिलासपुर एवं मुंगेली में कांग्रेस संगठन जिला प्रभार में किया गया फेरबदल मंजू सिंह के साथ मोतीलाल देवांगन और उत्तम वासुदेव को नयी जिम्मेदारी

वाणी राव भी एक सशक्त दावेदार के रूप में उभर रही है, संभव है कि उसी वजह से उन्हें संगठन की जिम्मेदारी से अलग किया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में कसावट लाने के मकसद के साथ कांग्रेस में भी लगातार फेरबदल किए जा रहे हैं और नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है , इसी के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर एवं मुंगेली संगठन के जिला प्रभारियों की नियुक्ति में पूर्व के आदेश में आंषिक संषोधन करते हुये मुंगेली जिला प्रभारी वाणीराव के स्थान पर प्रदेश महामंत्री उत्तम वासुदेव तथा बिलासपुर जिले में शहर जिला बिलासपुर हेतु मंजू सिंह एवं ग्रामीण जिला बिलासपुर हेतु पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं आगामी
23 और 24 फरवरी को जिले में आयोजित होने वाले संकल्प शिविर को भी स्थगित कर दिया गया है ।इस कार्यवाही को वाणी राव के पर कतरने के रूप में देखा जा रहा है। वैसे आगामी लोकसभा चुनाव में वाणी राव भी एक सशक्त दावेदार के रूप में उभर रही है, संभव है कि उसी वजह से उन्हें संगठन की जिम्मेदारी से अलग किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,