मस्तूरी

रेत और डीजल चोरी के दो मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई, 5 ट्रेक्टर, 20 लीटर डीजल और एक आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी- चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण में मस्तूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 ट्रेक्टर और एक आरोपी को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दर्रीघाट स्थित ब्रिज के नीचे अरपा नदी पर कुछ लोग ट्रैक्टर में रेत भरकर रेत की चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम को आता देखकर रेत की चोरी कर रहे ट्रैक्टर संचालक अपने ट्रैक्टर को नदी के घाट पर ही छोड़ कर भाग निकले।

मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा 05ट्रैक्टरों को जप्त किया गया और सभी वाहनों को टो करा कर थाने परिसर में सुरक्षार्थ रखवाया गया। बारिश के समय में रेत घाट से रेट परिवहन बंद होने पर अवैध रूप से रेत के चोरी करने वाले आरोपी सक्रिय हो गए हैं। अवैध रूप से रेत की खनन में प्रयुक्त समस्त ट्रैक्टरों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 102 में जप्त कर आगे की कार्यवाही के लिए खनिज शाखा को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

इसी तरह दूसरे मामले में मस्तूरी पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी इस दौरान जयराम नगर भनेशर रोड में एक व्यक्ति द्वारा डीजल टैंकर से डीजल चोरी किया जा रहा था। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर चोर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुबेर यादव पिता चंद्रिका प्रसाद यादव बताया तथा डीजल चोरी की घटना को स्वीकार किया जिसके खिलाफ़ धारा 379 भारतीय दंड संहिता कायम कर तथा चोरी की गई 20 लीटर डीजल जप्त कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप यादव प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत सुबंध सिदार आरक्षक मिथिलेश सोनी संतोष पाटलेे का सक्रिय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,