रायगढ़

उड़ीसा से MP जा रही 300 किलो गांजे की खेप पकड़ाई….नाकेबंदी में फंसा अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क,2 लग्जरी कार सहित 1.86 करोड़ की संपत्ति जब्त,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश भेजी जा रही करीब 300 किलोग्राम गांजा की खेप पकड़ते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान गांजा, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के माध्यम से मध्यप्रदेश के अनूपपुर भेजी जा रही थी। इसकी गोपनीय सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी कर घेराबंदी शुरू की।

नाकेबंदी के दौरान कटकलिया मार्ग पर एक संदिग्ध इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोका गया। जांच में इनोवा वाहन में दोहरी नंबर प्लेट लगी मिली, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। वाहन पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों के नंबर प्रदर्शित किए गए थे, जिससे तस्करी के लिए पहचान छिपाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने विधिवत तलाशी की कार्रवाई की, जिसमें दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही इनोवा क्रिस्टा, एक्सएल-6 तथा पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं, को भी जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये बताई गई है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निखिल कश्यप 23 वर्ष, रिंकु कश्यप 28 वर्ष और धर्मेन्द्र कुमार मौर्य 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजे की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाई जानी थी।

इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। रायगढ़ पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी में है। फरार आरोपियों और तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम को सरगुजा और मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले रवाना किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अंतरराज्यीय तस्करों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी तथा युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सराहना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...