रतनपुर

खेत का नाला बंद करने से उपजे विवाद में सरपंच और साथियों ने ग्रामीण को पीटा, बीच बचाव करने पहुँचे परिजनों से भी मारपीट….शिकायत पर अपराध दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के कड़री ग्राम पंचायत में सरपंच और उसके साथियों ने एक किसान के साथ उसके परिजनों से मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित किसान ने रतनपुर थाने पहुँचकर सरपंच और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कड़री निवासी मोहम्मद जाहिद किसान है, जिसका खेत नहरनार डेम के पास है, विगत 2 महीनों पहले किसान के खेत के पास नाले में सरपंच द्वारा मिट्टी पटाई करा नाले को बंद कर दिया गया है,

जिससे किसान के खेत मे पानी भरा हुआ है, जब किसान ने पानी की वजह से खेत के मेढ़ टूटने की आशंका जताई और सरपंच से नाले को खोलने की शिकायत की तो उल्टे विवाद करते हुए किसान मोहम्मद जाहिद के साथ मारपीट की गई। सरपंच राजेन्द्र मिथुन वर्मा, ननका वर्मा सहित उनके साथियों ने बीच बचाव के लिए पहुँचे किसान के परिजनों से भी बुरी तरह मारपीट की है। जिससे आहत किसान सहित परिजनों ने थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर रतनपुर पुलिस ने कड़री सरपंच राजेन्द्र मिथुन वर्मा सहित उनके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त