बिलासपुर

दोस्त के घर जा रहा युवक हुआ था लापता.. दो दिन बाद नहर में तैरती मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दो दिन से गायब युवक की लाश नहर के पानी में तैरती मिली है। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वह मोबाइल लेकर निकला था, जो गायब है। उसे तैरना भी आता था तो पानी में कैसे डूब सकता है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी निवासी बबलू उर्फ देवेंद्र साहू उम्र 22 वर्ष प्राइवेट जॉब करता था। वह बीते 11 अक्टूबर की देर शाम अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उसके गायब होने से परेशान परिजन तलाश कर रहे थे। रिश्तेदार और परिचितों से पूछताछ कर उसकी तलाश की गई। कहीं नहीं मिलने पर परिजनों ने 12 अक्टूबर को रतनपुर थाने में शिकायत की। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस गुमइंसान का केस दर्ज कर युवक की तलाश कर रही थी।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक मोबाइल रखा था और आखिरीबार उसने रात करीब 9.30 बजे बात किया था। युवक अपने दोस्त के यहां से घर आने की बात कही थी। फिर उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, गुरुवार को उसकी लाश कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में नहर में मिली है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि वह मोबाइल रखा था। लेकिन, उसका मोबाइल गायब है। उसे तैरना आता था। ऐसे में पानी में डूबकर मरने का भी शक नहीं है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। उनका कहना था कि उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। इसके कारण उसके शरीर में अंदरूनी चोंट से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...