बिल्हा

गहनों की खरीदारी की आड़ में करती थीं चोरी, 4 महिलाओं पर FIR दर्ज…..ज्वेलरी दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ी चोरी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा गांधी चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रार्थी मनोहर जायसवाल ने थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई कि संजना साहू, सरस्वती साहू, अनिता साहू और सीमा साहू नाम की महिलाएं उसकी दुकान पर पिछले दो-तीन साल से ग्राहक बनकर आती थीं। वे पहले आभूषण खरीदने का नाटक करतीं और नजर बचाकर चोरी कर लेती थीं। प्रार्थी ने बताया कि इन महिलाओं की हरकतें दुकान और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। दिनांक 23 मार्च और 2 अप्रैल 2025 की फुटेज में महिलाएं 38 ग्राम सोना और करीब 1.5 किलो चांदी चुराते हुए नजर आईं। आशंका जताई जा रही है कि पिछले दो-तीन वर्षों में ये महिलाएं करीब 300 ग्राम सोना चोरी कर चुकी हैं।महिलाएं अक्सर एक स्विफ्ट डिजायर कार में आती थीं, जिसे दुकान से कुछ दूर खड़ा करती थीं। फुटेज और आवेदन के आधार पर थाना बिल्हा पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ भा.सं. संहिता की धारा 305 और 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...