
भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – चोरों का आतंक इनदिनो जिले में सर चढ़कर बोल रहा है। जहाँ स्थानीय पुलिस के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है। इसी कड़ी में ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहा बुधवारी बाजार रेडक्रास की दवाई दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 47 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में दुकान संचालक दिनेश कुमार राठौर ने तोरवा पुलिस से शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को प्रार्थी दुकान में ताला बंद कर घर चले गए। जहा शनिवार को प्रार्थी के दुकान के पास के ही एक व्यापारी ने उनके दूकान का शटर खुले होने की जानकारी दी। जब प्रार्थी मौके पर देखा की बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में रखे 47 हजार 66 रुपए लेकर रफू चक्कर हो गए है। इधर इस मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।