मस्तूरी

पुरानी रंजिश के कारण युवक का अपहरण कर दिया था मारपीट की वारदात को अंजाम, पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर चारों आरोपी गिरफ्तार…

उदय सिंह

मस्तूरी – युवक से मारपीट कर उसे कोनी में छोड़कर भागने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने परिवारिक पुरानी रंजिश के चलते युवक का अपहरण कर उससे मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया था। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रमेश वस्त्रकार ने 13 अगस्त को मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे आशीष वस्त्रकार को अनुराग तिवारी और उसके कुछ साथियों ने शाम 6:00 से 7:00 के बीच ग्राम भनेसर से अगवा कर उसके साथ मारपीट की और उसे बिलासपुर की ओर ले गए हैं।

प्रार्थी की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 294, 323, 342, 365, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी दी गई, साथ ही उप पुलिस अधीक्षक तथा मस्तूरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की जोरों से पतासाजी की जाने लगी। पुलिस द्वारा पतासाजी किए जाने की भनक लगते ही आरोपी अपहृत युवक को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के गेट पर छोड़कर भाग निकले, पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद किया तथा उसे उपचार के लिए सिम्स हॉस्पिटल भर्ती कराया।

युवक ने इस घटना में मुख्य आरोपी अनुराग तिवारी के साथ उसके तीन अन्य साथियों के भी शामिल होने की जानकारी दी। आरोपियों को पकड़ने पुलिस टीम ने साइबर टीम के साथ मिलकर हर संभावित जगहों में छापेमारी की और 24 घंटे के भीतर ही देवनगर कोनी, बहतराई, सरकंडा, टिकरापारा से चारों आरोपियों अनुराग तिवारी पिता सुरेश तिवारी (21 वर्ष), अनिल कुमार ध्रुव पिता जवाहर ध्रुव (21 वर्ष), सोनू यादव पिता शत्रुघ्न यादव (22 वर्ष) तथा तिलक जयसवाल पिता मुकेश जयसवाल (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, युवक द्वारा उसके परिवार के साथ अनावश्यक वाद विवाद किया जा रहा था जिसके लिए 2 साल पहले भी युवक को समझाइश दी गई थी,

लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसे सबक सिखाने के लिए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की, साथ ही घटना के संबंध में किसी को ना बताने की धमकी देकर उसे विश्वविद्यालय के गेट पर छोड़कर भाग निकले थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई दो बाइक भी जप्त कर ली है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,