बिलासपुर

भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा….मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों की मौत हो गई। ग्राम डोंगरी-कोरबी से होकर गुजरने वाली भारत माला सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरी निवासी दलहरण दास वैष्णव 62 वर्ष, केदार बरेट 52 वर्ष और कोरबी निवासी संतु यादव 70 वर्ष रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घर से निकले थे। तीनों आपस में दोस्त थे और गांव से करीब दो किलोमीटर दूर भारत माला सड़क पर टहलने पहुंचे थे।इसी दौरान सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वहां पहुंचा और सड़क पर पैदल चल रहे तीनों लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तीनों के शव सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर करीब 5 से 10 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई और मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची थी। तीनों मृतकों की पहचान हो चुकी है। अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मृतक दलहरण दास वैष्णव सेवा सहकारी समिति में शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे। वहीं केदार बरेट और संतु यादव खेती-किसानी का कार्य करते थे। तीनों की एक साथ मौत से डोंगरी और कोरबी गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,